फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः हॉस्टस्पॉट सुभाषनगर में घर तक राशन पहुंचाएंगे कोटेदार

विज्ञापन
सुभाष नगर क्षेत्र का निरीक्षण करते पुलिस और प्रशासन के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

दूध की आपूर्ति के लिए प्रशासन ने लगवाई पराग की गाड़ियां
विज्ञापन

डीएम ने एसएसपी के साथ पहुंचकर देखी व्यवस्थाएं

बरेली। कोरोना के खतरे को लेकर हॉट स्पॉट घोषित सुभाषनगर में कोटे की दुकानों से सीधे उपभोक्ताओं के घर पर राशन भिजवाया जाएगा। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में दूध की सप्लाई के लिए पराग को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन

सुभाष नगर के पूरी तरह सील होने के बाद डीएम नितीश कुमार ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण के बाद डीएसओ सीमा त्रिपाठी को निर्देेश दिए कि क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को सरकारी राशन प्राथमिकता के बंटवाया जाए। 15 अप्रैल से वितरित होने जा रहे प्रत्येक कार्ड पर पांच किलो अतिरिक्त राशन का उठान सुभाषनगर के कोटेदारों को पहले कराया जाए। डीएम ने डीएसओ को सभी कार्डधारकों को उनके घर के राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीएसओ ने बताया कि एक अप्रैल से हो रहे वितरण में सुभाषनगर के ज्यादातर उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध करा दिया गया है। पांच किलो अतिरिक्त राशन का वितरण भी समय से कराने के लिए कोटेदारों को कड़े निर्देश दे दिए गए हैं। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि सुभाषनगर का क्षेत्र सील होने के बाद डेयरी और दूधियों की प्रतिबंधित क्षेत्र में इंट्री को बंद कर दिया गया है। इससे दूध की आपूर्ति की दिक्कत को देखते हुए पराग की गाड़ियां लगाई दी गई हैं। डीएम ने बताया कि सुभाषनगर में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई में कोई व्यवधान न हो, इसकी प्लानिंग बना ली गई है। सुभाषनगर के निरीक्षण के दौरान पब्लिक से जुड़ी कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई है।

सुभाषनगर से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए स्पेशल सेल

कलक्ट्रेट में बने प्रशासन के कंट्रोल रूम में सुभाषनगर के सील होने के बाद बृहस्पतिवार को सुभाषनगर से दवा, दूध और राशन न मिलने की कई शिकायतें दर्ज हुई। हालांकि डीएम ने संवेदनशीलता को देखते हुए कंट्रोल रूम में सुभाषनगर से जुुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए स्पेशल सेल गठित की है। इसकी लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें