फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में बनाया जाए सरकारी ट्रॉमा सेंटर, जनप्रतिनिधियों ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी

Thu, 05 Dec 2024 04:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में सरकारी ट्रामा सेंटर बनाए जाने की मांग तेज हो गई है। इस सिलसिले में जनप्रतिनिधियों ने सीएम योगी को पत्र लिखे हैं।  
विज्ञापन
300 बेड अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को रेफर के सफर से निजात दिलाने के लिए अब जनप्रतिनिधि भी आगे आए हैं। घायलों को जिले में ही बेहतर इलाज मिले, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर ट्रॉमा सेंटर की मांग उठाई है। 

विज्ञापन


तीन सौ बेड अस्पताल समेत जिला अस्पताल के ट्रॉमा विंग में जरूरी संसाधन मुहैया कराने के लिए कहा है। पुलिस विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अक्तूबर तक 974 गंभीर हादसों में 406 लोग जान गंवा चुके हैं। मृतकों में कई ऐसे रहे, जिन्हें तत्काल बेहतर इलाज नहीं मिल सका। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। 

अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए ट्रॉमा सेंटर बनाए जाने के लिए क्रमवार खबरें प्रकाशित कीं। इसका संज्ञान लेकर अब जनप्रतिनिधि भी इस मुहिम से जुड़ गए हैं। बुधवार को उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र भेजकर ट्रॉमा सेंटर संचालित किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन

घायलों को लखनऊ ले जाने में लगता है काफी वक्त
बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा के मुताबिक घायलों को लखनऊ या अलीगढ़ ले जाने में काफी वक्त बर्बाद होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में जिला अस्पताल से रेफर घायलों को निजी अस्पताल में निशुल्क इलाज की सुविधा मुहैया कराने की पैरवी की है। इसके बिल का भुगतान शासन से हो।

UP: उधार चुकाना था...रुपयों का नहीं हुआ इंतजाम तो दोस्त को सौंप दी पत्नी; पति की करतूत सुन पुलिस भी हैरान

तीन सौ बेड अस्पताल को बनाएं ट्रॉमा सेंटर
आंवला सांसद नीरज मौर्य ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा है कि बीते दिनों उन्होंने तीन सौ बेड अस्पताल का जायजा लिया था। करीब 70 करोड़ की लागत से अस्पताल बना और करीब 25 करोड़ के उपकरण लगे हैं। दोनों ही धूल फांक रहे हैं। उन्होंने अस्पताल में जरूरी मानव संसाधन उपलब्ध कराकर ट्रॉमा सेंटर के तौर पर संचालन कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मानव संसाधन उपलब्ध कराकर संचालित कराएं सेंटर
नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य ने बताया कि बरेली मेडिकल हब है, लेकिन सरकारी ट्राॅमा सेंटर न होने से घायलों को भटकना पड़ता है। 300 बेड अस्पताल में उपकरण हैं। मॉड्यूलर ओटी बन जाए तो ट्रॉमा सेंटर संचालित किया जा सकता है। जिला अस्पताल के पुराने परिसर में निर्मित ट्रॉमा विंग में मानव संसाधन उपलब्ध कराने की मांग भी की है।

फरीदपुर की पुरानी सीएचसी को ट्रॉमा सेंटर बनाने की मांग
फरीदपुर विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में तीन सौ बेड अस्पताल में या फिर फरीदपुर के पुराने सीएचसी भवन में ट्रॉमा सेंटर संचालन की मांग की है। कहा है कि फरीदपुर सीएचसी हाईवे पर है। बीते दिनों यहां आसपास गंभीर दुर्घटनाएं भी हुईं। अगर ट्रॉमा सेंटर होता तो लोगों की जान का जोखिम कम होता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें