फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Fri, 21 Aug 2015 01:23 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला की रहने वाली 55 वर्षीय हुमैरा की मौत होने पर उनके परिजनाें ने मिशन अस्पताल में हंगामा किया। हुमैरा को दो दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनाें का आरोप है कि गलत इलाज से हुमैरा की मौत हुई है। परिजनाें की मांग थी कि मरीज के इलाज में खर्च हुए दो लाख रुपये वापस किए जाएं। परिजनाें के आक्रोश को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पुलिस बुला ली।
विज्ञापन

मिशन अस्पताल में किला के कंघी टोला में रहने वाले जफर ने अपनी पत्नी हुमैरा को सोमवार को भर्ती कराया था। डॉक्टराें के मुताबिक हुमैरा को किडनी में इंफेक्शन था। जफर ने बताया कि हुमैरा को जिस दिन भर्ती किया गया वह बिल्कुल ठीक थीं। उनको पहले इमरजेंसी में भर्ती किया गया जिसके आधे घंटे बाद आईसीयू में रिफर कर दिया। यहां मरीज की हालत गंभीर बताते हुए तमाम भुगतान करा लिए गए और उसके बाद उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया। इसके बाद से ही परिजनाें का सब्र जवाब देने लगा। जफर ने बताया कि डॉक्टरों से पूछने के बाद भी उन्हाेंने कुछ नहीं बताया केवल हालत गंभीर होने की बात कहते रहे और तमाम दवाईयां मंगवाई। गुरुवार को 11 बजे के बाद जब डॉक्टराें ने हुमैरा को मृत बताया तो परिजन आग बबूला हो गए। अस्पताल में हंगामा करने लगे और डॉक्टराें व कर्मचारियाें पर नाराजगी जताई। माहौल गर्माने से पहले पुलिस बुला ली गई। जिसे देख परिजन शांत हुए। परिजन इलाज में खर्च हुई रकम वापस मांग रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें