फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हादसे में घोड़े की मौत, छह लोग लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। बदायूं मार्ग पर ईंट-भट्ठे के सामने कार ने घोड़ा बुग्गी को टक्कर मार दी। इसमें घोड़े की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन




पुरैना ढाल निवासी महेश ईंट-भट्ठे पर काम करते हैं। महेश अपने बेटे विमल के साथ घोड़ा बुग्गी से ईंट-भट्ठे पर जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही कार ने घोड़ा बुग्गी में टक्कर मार दी। इसमें महेश और उसका पुत्र विमल गंभीर घायल हो गया। घोड़े की मौत हो गई। कार में सवार चार लोग, जिसमें दो पुरुष व दो महिलाएं थीं। इन सभी को भी चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। कार को कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें