फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूल तोड़ने की खौफनाक सजा: बरेली में आठ साल के बच्चे को बांधकर पीटा, आरोपी बोला- इसका कत्ल कर दूंगा; Video

Thu, 06 Mar 2025 10:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली में फूल तोड़ने पर आठ साल के बच्चे को नर्सरी मालिक और उसके बेटे ने बांधकर चप्पलों से पीटा। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
नर्सरी मालिक ने बच्चे को पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नर्सरी मालिक ने आठ साल के मासूम बच्चे को लकड़ी की बल्ली से बांधकर चप्पलों से पीटा। बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने नर्सरी के पौधों से कुछ फूल तोड़ लिए थे। बच्चे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी नर्सरी मालिक को गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर निवासी पिंटू शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका आठ साल का बेटा मंगलवार सुबह 11 बजे लापता हो गया था। वह उसकी तलाश कर रहे थे। शाम को उन्हें पता लगा कि उनके बेटे को उमरसिया गांव में पुष्पांजलि नर्सरी के मालिक रोहित टंडन व उसके बेटे ने बंधक बना रखा है। जब वह पहुंचे तो देखा कि उनका बेटा लकड़ी की बल्ली से रस्सी के सहारे बंधा है। आसपास के लोग जुट गए, तब आरोपी ने बच्चे को मुक्त किया। 

ये भी पढ़ें- UP: खेलते समय गले में फंसा पांच रुपये का सिक्का, तड़प-तड़पकर बच्ची हुई बेहाल, डॉक्टर ने बचाई जान


 
विज्ञापन

नर्सरी मालिक बोला- जान से मार दूंगा इसे
रोहित व उसके बेटे ने बच्चे की चप्पलों से पिटाई की। एक शख्स वीडियो बनाने लगा तो आरोपी उस पर भड़क गया। कहता है कि इसका (बच्चे) कत्ल कर दूंगा। यह उसकी नर्सरी से फूल तोड़ता है। वहीं, रस्सी से बंधे बच्चे ने उक्त शख्स से बचाने की गुहार लगाई। कहा कि अंकल जी, प्लीज बचा लो। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित बच्चे के पिता पिंटू की ओर से नर्सरी मालिक और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी रोहित का चालान किया गया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें