फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुकूल माहौल नहीं बनने से राहत की उम्मीद टूटी

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

मौसम विभाग ने हफ्ते भर हल्के बादल मंडराने के जताए आसार

बरेली। पश्चिमी विक्षोभ हावी होने के बाद मौसम विभाग की ओर से जारी बारिश की भविष्यवाणी को हवाओं ने आगे धकेल दिया। बुधवार को दिन भर रुक-रुककर हल्के बादल मंडराए, लेकिन अनुकूल माहौल न बनने से बारिश नहीं हो सकी। मौसम विभाग ने अब निम्न वायु दाब बनने के बाद ही बारिश की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

बुधवार को भोर से ही हल्के बादल मंडराने लगे थे लेकिन सुबह दस बजे चली तेज हवाओं ने बादलों को आगे धकेल दिया और बारिश नहीं हो सकी। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ हावी होने से शहर पर बादल मंडराने लगे थे, लेकिन बुधवार की सुबह उत्तर पूर्व उत्तर दिशा से चली हवाओं ने उच्च वायुदाब का क्षेत्र बना दिया। जिसकी वजह से बादलों का जमावड़ा नहीं लग पाया और बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन सका। उन्होंने बताया कि शाम को पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से चल रही हवाओं की वजह से करीब हफ्ते भर तक हल्के बादल मंडराएंगे लेकिन बारिश की उम्मीद हवा की दिशा में स्थिरता दर्ज होने के बाद ही है। बुधवार को अधिकतम 37.7 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी करीब 50 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें