फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभि में श्रीराम का बाण लगते ही अहंकारी रावण का हुआ अंत

विज्ञापन
धूं धूं करके जलता रावण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

धू-धूकर जला रावण का चालीस फुट का पुतला
विज्ञापन

जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हुआ रामलीला स्थल

बरेली। रामलीला के सोलहवें दिन महाबली रावण वध का मंचन किया गया। असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और अंधकार पर प्रकाश की जीत की खुशी में पुष्पवर्षा की गई।
लीला स्थल पर कन्हैया टोला से मलूकपुर चौराहे तक राम रावण युद्ध का सात फेरों में मंचन किया गया। श्रीराम की कई कोशिशों के बाद भी जब रावण नहीं मरा तो विभीषण ने रावण की नाभि पर तीर चलाने को कहा। इसके बाद भगवान श्रीराम के तीर ने नाभि का सारा अमृत सोख लिया। जिससे बाद रावण मारा गया। रावण वध होते ही लंका में चारों ओर भगवान राम की जय जयकार होने लगी और रावण के महल में शोक छा गया। रात में रावण के 40 फुट के पुतले का दहन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा ने श्रीराम, लक्ष्मण और विश्वामित्र के स्वरूपों की आरती उतारी। रामलीला सभा के अमित अरोरा ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 12 बजे लीला स्थल ब्रह्मपुरी से शोभायात्रा निकाली जाएगी। संवाद

महिला जागृति मंच ने कोरोना से किया जागरूक

बरेली। कोरोना का संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। महिला जागृति मंच ने महिलाओं, रिक्शा चालकों, मजदूर आदि दुर्बल वर्ग को बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। मंच की अध्यक्ष मनु नीरज ने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने का बीड़ा महिला जागृति मंच ने उठाया है। उन्होंने लोगों से मास्क वितरण करते हुए कहा कि मास्क लगाने के बाद भी कम से कम दो गज दूरी बनाकर रखनी है। ऐसा करने से ही हम कोरोना को हराने में सफल होंगे। संवाद

दो महीने बाद बरसात.. जर्जर क्वार्टरों की मरम्मत कराए रेलवे

बरेली। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल मंत्री रजनीश तिवारी ने कहा कि दो महीने बाद बरसात की शुरू हो जाएगी। इससे पहले कर्मचारियों के साथ कोई हादसा हो, रेलवे प्रशासन को क्वार्टरों की टपक रही छतों की मरम्मत करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि हर साल क्वार्टरों की मरम्मत के लिए सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। बरसात पहले क्वार्टरों की छतें और फर्श के ढाल की मरम्मत नहीं हुई तो यूनियन धरने पर बैठ जाएगी। उन्होंने टीसी के खली पदों को भरने, रेलवे बोर्ड के आदेश के तहत तीस जून तक ट्रांसफर पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में कैलाश घंडियाल, विवेक कुमार, नवीन शर्मा आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें