शेरगढ़। शासन की मंशा के अनुसार कार्य में लापरवाही बरतने वाली विकासखंड की 50 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोकने का आदेश जारी हुआ है।
विकास खंड शेरगढ़ में 220 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तैनात हैं, जिन्हें शासन द्वारा पोषण ट्रैकर पोर्टल से लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण ई-केवाईसी आदि कार्य को प्राथमिकता के साथ करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके बावजूद भी विकास खंड के गांवों में तैनात समस्त 50 कार्यकर्ताओं के द्वारा चेहरा प्रमाणीकरण व ई-केवाईसी को बिल्कुल नहीं किया गया है, जिसके कारण कार्य में घोर लापरवाही बरतने के कारण उनका मानदेय रोकने का आदेश जारी किया गया है।
लगातार लापरवाही पर खत्म की जा सकती हैं सेवाएं
बाल विकास परियोजना अधिकारी रामगोपाल वर्मा ने बताया कि कि कार्य में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। सभी को स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं। लगातार लापरवाही बरतने पर सेवाएं भी समाप्त की जाएंगी। संवाद