पीड़ित से रुपये मांग रहे थे आरोपी
बदनामी के डर से पीड़ित ने गिरोह को 30 हजार रुपये और सोने की अंगूठी सौंप दी। इसके बाद आरोपी लगातार उसे और रुपये देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर हनी उर्फ नेहा खान, गुड्डू बंजारा, अवधेश, आकाश और मिथलेश गंगवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह का एक और सदस्य मोहित मिश्रा व दो अज्ञात अभी फरार बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: कमरे में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, पड़ोसी युवक और उसकी मां पर धमकाने का आरोप
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा थाना इज्जतनगर में कार्रवाई की गई है। सभी को रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक गिरोह के शातिर सदस्य कई युवकों को हनी ट्रैप के जरिए फंसा चुके हैं। ब्लैकमेलिंग का शिकार लोग अब तक सामने नहीं आए थे। इज्जतनगर पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि अवधेश के पिता पुलिस के रिटायर्ड दरोगा हैं।