फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हनीट्रैप का आरोपी गिरफ्तार वसूले थे 10 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर थाना पुलिस ने हनीट्रैप के आरोपी इज्जतनगर थाना क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी निवासी उदित पांडेय को सोमवार को एमबी इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसने प्रेमनगर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में शिव मंदिर के पास रहने वाले मनीष गंगवार को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपये मांगे थे। बाद में 10 लाख रुपये वसूल लिए। और रुपयों के लिए दबाव बना रहा था।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि मनीष की तहरीर पर उदित, पूजा शर्मा समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी बहन पूजा अपने पति से विवाद के बाद अलग रहती है। उसकी दो बेटियां भी हैं।
इस बीच उसकी बहन की मुलाकात मनीष गंगवार से हुई थी। इसके बाद उसकी बहन के मन में मनीष से रुपये वसूलने का लालच पैदा हो गया। इसके बाद उसने बहन के साथ मिलकर मनीष को हनीट्रैप में फंसा लिया। उनसे 20 लाख रुपये की मांग की। बाद में 10 लाख रुपये लेकर समझौता कर लिया। इसके बाद फिर मनीष पर 12 लाख रुपये देने का दबाव बनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें