श्री गणेश महोत्सव में खेली फूलों से होली
सांस्कृतिक कार्यक्रम की रही धूम, प्रतिमा का विसर्जन भी किया गया
शहर में कई जगह हुए धार्मिक कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली। श्री गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ गणेश महोत्सव धूमधाम से जारी है। शुक्रवार को भी कई कार्यक्रम हुए। पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। वहीं भजन और पूजन के कार्यक्रम भी हुए। कुछ पंडालों की ओर से गणेश प्रतिमा का विसर्जन भी किया गया।
बदायू रोड : श्री गणेश महोत्सव समिति एवं मराठा बुुलिन एसोसिएशन की ओर मनाए जा रहे गणेश महोत्सव में बदायूं रोड स्थित एक होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान मुंबई से आई कलाकारों ने भजनों से धूम मचा दी। भजनों का ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु झूमने लगे। इस दौरान महाराष्ट्रीयन लावणा धारा का कार्यक्रम भी हुआ। इसमें संस्था के अध्यक्ष अनिल पाटिल, अशोक सक्सेना, उमंग शंखधार, विशाल सक्सेना, अविनाश मराठा, प्रमोद पाटिल, पवन वाजपेयी आदि उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम आलमगीरी गंज स्थित बाबू राम धर्मशाला में होना था, परंतु बारिश और जगह कम होने के कारण बदायूं रोड के एक होटल में शिफ्ट करना पड़ा।
श्री दुर्गा जी धाम मंदिर : बिहारीपुर स्थित दरगईया गली में श्री शिव शक्ति दुर्गा धाम मंदिर पर गणेश उत्सव के तीसरे दिन सुबह गणेश जी का पूजन पंडित जगमोहन शर्मा ने कराया। शाम को गणेश पंडाल में अखिल भारतीय प्रदोष महामंडल के पंडित संजय शर्मा ने प्रदोष पूजन किया। भगवान भोले शंकर जी का पूजन किया गया। मंडल कलाकारों ने सुंदर भजन प्रस्तुत कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर विकास मेहरोत्रा, अमित अरोड़ा, विवेक कक्कड़, मुनीश कुमार शिवा कक्कड़ आदि उपस्थित रहे।
माहौर धमशाला : रोहली टोला स्थित माहौर धर्मशाला में गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में यात्रा निकाल कर भगवान गणेश जी की मूर्ति को वेद मंत्रों के साथ स्थापित किया गया। इसके बाद महिलाओं ने संकीर्तन किया। इसमें उदित गुप्ता, जीतू गुप्ता, दीपांशु गुप्ता, हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
रामलीला भवन : मां गौरी पुत्र श्री गणेश मित्र मंडल की ओर से बड़ी बमनपुरी स्थित रामलील भवन में गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें पूजन और आरती का आयोजन किया गया। इसमें सुमित रस्तोगी, मनोज रस्तोगी, दिनेश, सार्थक, दीपक, सचिन आदि मौजूद रहे।
हनुमान मंदिर : श्री गणेश महोत्सव की ओर से रोहली टोला स्थित हनुमान मंदिर में गणेश महोत्सव धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। आरती पूजन के अलावा अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसमें अध्यक्ष हर्ष वर्मा, नितिन रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
कटरा मानराय : श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति (कटरा का राजा मंडल) की ओर से कटरा मान राय के पंडाल में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। इसमें अर्धरात्रि जागरण हुआ। इस दौरान विशाल श्रीवास्तव, शिव कुमार बरतरिया, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
साहूकारा धर्मशाला : श्री गणेश उत्सव समिति की ओर से साहूकारा धर्मशाला में फूलों की होली और डांडिया झांकी का शाम को प्रदर्शन होना था। उसी समय पर तेज बारिश के चलते यह कार्यक्रम रद्द करते सिर्फ पूजन आदि के कार्यक्रम किए गए। महामंत्री अजय राज शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम शनिवार के कार्यक्रम के साथ होगा।
फोटो ---
विसर्जन का सिलसिला भी शुरू
बरेली। राजेंद्र नगर स्थित पंडाल में स्थापित श्री गणेश जी की प्रतिमा का शुक्रवार को विसर्जन किया गया। यह विसर्जन यात्रा पूरे धूम धाम से अभय भटनागर के नेतृत्व में निकाली गई। बैंड बाजों और कई झांकियों के साथ यह यात्रा रामगंगा पहुंची, यहां मूर्ति विसर्जन किया गया। इसके अलावा सीबी गंज से एक बड़ी श्री गणेश यात्रा रामगंगा पहुंची। इसी तरह गांव के कुछ इलाकों में बने पंडाल से भी गणेश महाराज के विसर्जन के लिए श्रद्धालु पहुंचे।