फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मार्च से चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली। त्योहार पर घर जाने वाले लोगों को मुसीबत से बचाने के लिए रेलवे होली स्पेशल ट्रेनें एक मार्च से चलाएगा। स्पेशल ट्रेनें 12 मार्च तक चलेंगी। एक मार्च से कोहरे की वजह से रद्द ट्रेनें भी चलना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

हजरत निजामुद्दीन-लखनऊ एक्सप्रेस सोमवार रात 8:50 बजे हजरत निजामुद्दीन से और बृहस्पतिवार शाम 7:05 बजे लखनऊ लखनऊ से चलेगी। यह ट्रेन आनंद विहार, गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली में रुकेगी। नंगलडैम-लखनऊ एक्सप्रेस सोमवार को नंगलडैम से रात 11.45 और मंगलवार को लखनऊ से रात साढे़ नौ बजे चलेगी। यह ट्रेन रूपनगर, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, जगाधरी सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली होते हुए लखनऊ जाएगी। भटिंडा-वाराणसी एक्सप्रेस रविवार को भटिंडा से रात 8.50 और सोमवार को वाराणसी से रात 9.20 बजे चलेगी। ट्रेन रामपुरा फूल, बमाला, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। आनंद विहार-लखनऊ एक्सप्रेस मंगलवार और बृहस्पतिवार को रात 9.05 बजे आनंद विहार से और बुधवार और शुक्रवार को शाम 7.50 बजे लखनऊ से चलेगी। ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली में रुकेगी। माता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी एक्सप्रेस कटरा से रविवार रात 11.30 बजे और मंगलवार रात सुबह छह बजे वाराणसी से चलेगी। ट्रेन ऊधमपुर, जम्मू, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। नई दिल्ली वाराणसी एक्सप्रेस मंगलवार रात 9:50 बजे दिल्ली और 3:30 बजे वाराणसी से चलेगी। ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और सुल्तानपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें