बरेली। श्याम भक्तों की ओर से फाग महोत्सव का आयोजन मॉडल टाउन स्थित श्री हरिमंदिर में किया गया। इसमें श्याम बाबा के भजनों के बीच खेली गई फूलों की होली का आनंद लेते हुए भक्तगण उल्लास में झूमते नजर आए।
कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण अवतार के सानिध्य में पूजा से किया गया। ज्योति प्रज्ज्वलन के बाद वंदना की गई। भजन संध्या में खास तौर से बरेली के शिवम शर्मा व नानपारा के कुमार शानू ने श्याम बाबा के भजनों से भक्तों का मन मोह लिया। इस अवसर पर बाबा का दरबार व श्रृंगार गाजियाबाद से आए दीपेश सिंघल ने किया। आखिर में कार्यक्रम का विश्राम आरती व प्रसाद वितरण के साथ किया गया। संवाद