फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता के घर पहुंचे सीओ, महिला आयोग को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
Holagarh crime news
विज्ञापन
थाने में गाली देते हुए दरोगा का वायरल हुआ था वीडियो
विज्ञापन

होलागढ़ का है मामला, आरोपी दरोगा से भी हुई पूछताछ
होलागढ़। थाने पहुंची फरियादी महिला से दरोगा का गालीगलौज करने का वीडियो वायरल होने के मामले में जांच करने सीओ सोरांव रविवार को पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने उससे घटना के अलावा उस विवाद के बारे में भी जानकारी ली, जिसकी शिकायत लेकर पीड़िता थाने गई थी। साथ ही महिला आयोग को भी रिपोर्ट भेज दी है।
25 फरवरी को हुई घटना का वीडियो दो दिन पहले वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था। इसमें सरार मंदन सिंंह उर्फ चांटी गांव की फरियादी महिला को थाने में तैनात एक दरोगा धमकाने के बाद गाली देता सुनाई पड़ता है। यही नहीं वह पास खड़ी सिपाही से फरियादी महिला को थप्पड़ मारने के लिए भी कहता है। अमर उजाला ने इस संबंध में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की तो मामला उच्चाधिकारियों को संज्ञान में आया। जिसके बाद सीओ सोरांव ने मामले की जांच शुरू की। रविवार को वह पीड़िता के घर पहुंचे और उससे बातचीत की।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक पीड़िता से घटना के बाबत जानकारी लेने के बाद सीओ लौट गए। यही नहीं उन्होंने आरोपी दरोगा से भी पूछताछ की। जिसके बाद घटना के बाबत की गई जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। उधर महिला की शिकायत के संबंध में मांगे गए जवाब के मद्देनजर सीओ की ओर से एक रिपोर्ट महिला आयोग को भी भेजी गई। मामले को लेकर होलागढ़ थाने के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा रहा।
महिला के घर जाकर उससे घटना के बाबत बातचीत की गई। आरोपी दरोगा का भी बयान दर्ज किया गया। जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। -अशोक वैंकेट, सीओ, सोरांव
विज्ञापन

दोषी फिर कार्रवाई में देरी क्यों?
उधर मामले में तीन दिन बाद भी कार्रवाई न होने को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हैं। दरअसल वीडियो में दरोगा महिला को गाली देते हुए साफ सुनाई पड़ रहा है। ऐसे में पुलिस अफसर भी उसे दोषी मान रहे हैं। दबी जुबान से दरोगा की ओर से अभद्रता किए जाने बात वह भी स्वीकार कर रहे हैं। फिर भी तीन दिन बीतने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से सवाल भी खड़े हो रहे हैं। वैसे सीओ सारांव का यह भी कहना है कि फिलहाल आरोपी दरोगा को सख्त चेतावनी दी गई है। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें