फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर सोमपाल जिलाबदर, पुलिस ने दबाया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

एक्स पर की गई इंस्पेक्टर की शिकायत, जांच शुरू

बरेली। सीबीगंज इलाके के हिस्ट्रीशीटर सोमपाल लोधी को जिला प्रशासन ने जिला बदर कर दिया। आरोप है कि थाना प्रभारी ने आदेश को दबा लिया और इसका अनुपालन नहीं हो सका। मामले में एक्स पर शिकायत की गई है।
गांव अटरिया निवासी सोमपाल लोधी पर करीब एक दर्जन मुकदमे हैं। उसका बेटा सुभाष लोधी भी हिस्ट्रीशीटर है, जो इन दिनों जेल में बंद है। आरोप है कि पिता-पुत्र ने इलाके में दहशत फैला रखी है। एसएसपी अनुराग आर्य ने सोमपाल लोधी के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई के साथ ही उसे छह माह के लिए जिलाबदर करने की संस्तुति की थी। इस पर अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर ने दस फरवरी को सोमपाल लोधी को छह माह के लिए जिलाबदर करने के लिए सीबीगंज पुलिस को आदेश दिए थे। आरोप है कि पुलिस ने अपराधियों से सांठगांठ कर इस आदेश को दबा दिया। अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी पर कार्रवाई न करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला बदर अपराधी के मामले में किस स्तर पर लापरवाही हुई है इसकी जांच कराई जाएगी। सीबीगंज पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी थी, लेकिन वह मिला नहीं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर नोटिस तामील कराकर जिला बदर किया जाएगा। - अंजनी कुमार तिवारी, सीओ द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें