फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हादसे में नहीं मरा हिस्ट्रीशीटर मलहारे, गाड़ी से कुचलकर की गई थी हत्या, तीन माह बाद खुला राज

Mon, 03 Feb 2025 10:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

फरीदपुर थाना क्षेत्र में तीन माह पूर्व गांव नवादा बिलसंडी निवासी बबलू उर्फ मलहारे का शव पड़ा मिला था। इस मामले में रविवार को पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। मलहारे की मौत हादसे में नहीं हुई बल्कि उसकी हत्या की गई थी।  
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के नवादा बिलसंडी गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर बबलू उर्फ मलहारे की गाड़ी से कुचलकर मौत का मामला सड़क हादसा नहीं था। जमीन बेचने के रुपये हड़पने के लिए उसकी सुनियोजित तरीके से हत्या की गई थी। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने खुलासा किया तो एक आरोपी को जेल भेज दिया गया। तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, इनकी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव नवादा बिलसंडी निवासी बबलू उर्फ मलहारे को तीन महीने पहले डंडे से पीटा गया था। इसके बाद उनकी गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। घटनास्थल पर यह दिखाने की कोशिश की गई थी कि मामला हादसे का ही लगे। पीड़ित परिवार के ऋषिपाल की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस की जांच में ओमेंद्र, अनेकपाल, ओमवीर, गजेंद्र निवासी अहीर गौंटिया थाना फरीदपुर की संलिप्तता मिली।

ये भी पढ़ें- 'आ जाओ घर में कोई नहीं है...': रात में प्रेमी को बुलाया, फिर प्रेमिका ने गला दबाकर मार डाला; ऐसे खुला मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि फरीदपुर थाना पुलिस ने अनेकपाल उर्फ पप्पू निवासी गांव नवादा बिलसंडी को पीतांबरपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ में उसने ओमेंद्र, ओमवीर व गजेंद्र निवासी ग्राम अहीर गौंटिया का नाम बताया। अनेकपाल ने बताया कि बबलू उर्फ मल्हारे ने उन्हें चार बीघा सात विस्वा जमीन बेची थी। उसके रुपये बबलू को नहीं दिए थे। वह रुपये मांग रहा था जबकि उन लोगों की नीयत में खोट आ गई। इसे लेकर उसकी हत्या कर दी थी और उन लोगों को लगा था कि सड़क हादसा मानकर पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें