फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर की मौत... सड़क किनारे पड़ा मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 08 Nov 2024 02:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त बबलू निवासी गांव नवादा बिलसंडी के तौर पर हुई। वह फरीदपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में गांव नवादा बिलसंडी निवासी हिस्ट्रीशीटर बबलू उर्फ मलहारे की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव से काफी दूर सड़क के किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने गांव के ही पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


नवादा बिलसंडी गांव निवासी बबलू उर्फ मलहारे का गांव के कुछ लोगों से जमीन के क्रय-विक्रय को लेकर विवाद चल रहा था। बबलू फरीदपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके परिजन ऋषि पाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका चचेरा भाई बबलू बृहस्पतिवार दोपहर 4:30 बजे खल्लपुर गांव की बाजार में गया था। 

पीलीभीत खुदकुशी केस: 'तू जहर खा ले मैं जवाब दे दूंगा..', मरने से पहले का युवती का वीडियो; एसओ ने कही थी ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के ही कुछ लोगों पर लगाया आरोप 
आरोप लगाया कि रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की गई। आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर गाड़ी में डाल लिया और उसका गला दबाकर हत्या कर दी। सड़क हादसा दर्शाने के लिए उसे सड़क पर डालकर गाड़ी से कुचल दिया। वहीं, पुलिस इसे हादसा मान रही है। मृतक के परिवार के आरोपों पर जांच भी शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें