फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर ने दोबारा जेल जाने के डर से फंदा लगाकर दी जान, 12 दिन पहले सजा काटकर आया था बाहर

Sun, 19 Apr 2026 12:23 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में 12 दिन पहले जेल से रिहा हुए हिस्ट्रीशीटर ने फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार रात उसका शव गांव के बाहर धर्मस्थल पर पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर के शव के पास बैठे परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में शनिवार रात हिस्ट्रीशीटर रमेश (38 वर्ष) का शव गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर धर्मस्थल के पास नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह अविवाहित था। सात अप्रैल को ही चोरी के मामले में सजा काटकर जेल से बाहर आया था। उसके खिलाफ जानलेवा हमले का मामला भी विचाराधीन है।

विज्ञापन


मिर्जापुर गांव के प्रेम सिंह ने बताया कि वह शनिवार रात खेत पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा लेकर आ रहा था। रास्ते में मठिया के पास उसने शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटकता देखा। इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। इसके बाद गांव के जसवीर सिंह और मृतक के भाई सुरेश व चंद्रपाल मौके पर आ गए। मृतक की पहचान कर शव फंदे से उतारा। इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

तनाव में था रमेश
परिवार वालों ने बताया कि जेल से आने के बाद रमेश किसी से बात नहीं कर रहा था। चोरी के मामले में घर वालों ने उसकी जमानत नहीं कराई थी तो उसने जुर्म कुबूल कर सजा काट ली। परिजनों के मुताबिक, रमेश फिर से जेल जाने के डर से तनाव में था। उसने अपनी मां से यह बात कही था। हालांकि, वह आत्मघाती कदम उठा लेगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं हुआ।

मां से कहता था ये बात 
मृतक रमेश कई दिन पहले अपनी मां से कह रहा था कि अगर उसे फिर जेल हो गई तो वह जेल नहीं काट पाएगा। वह कई दिनों से गुमसुम था और किसी से बात नहीं कर रहा था। घटना की शाम करीब आठ-नौ बजे रमेश ने खाना खाया और अपने बाहर के कमरे में सो गया था। यह पता नहीं चल पाया कि वह कब खेतों की तरफ गया। घटनास्थल गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर है, जहां वह कल प्रसाद चढ़ाने भी गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें