फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हिंजामं पदाधिकारी को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद रिपोर्ट दर्ज, 13 लोगों पर प्राथमिकी
विज्ञापन

भुता। घर लौटते वक्त हिंदू जागरण मंच (युवा) के ब्लॉक संयोजक पर सिंगाही मोड़ पर पेट्रोल पंप के सामने 12 से अधिक लोगों ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। वीडियो वायरल होने के बाद थाना भुता में रविवार को छह नामजद व सात अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच युवा के ब्लॉक संयोजक केसरपुर निवासी आशीष पटेल गोकशी की सूचना पर जेल कारागार सैदूपुर की तरफ गए थे। लौटते वक्त दोपहर लगभग तीन बजे केसरपुर सिंघाई मोड़ के पास बंद पेट्रोल पंप के पास घात लगाए अंशु कटियार, वासु पटेल, हिमांशु रूपेश पटेल, हिमांशु कुमार, श्रीसंत व अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। आरोपी उन्हें बाइक से सूनसान जगह ले गए। वहां पीटकर घायल कर दिया। गर्दन पर चाकू रखकर उनकी जेब में रखे दो हजार रुपये छीन लिए। मारपीट की वीडियो बनाकर वासू पटेल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार बताया कि तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें