मीरगंज। शाही क्षेत्र के एक गांव में दो जनवरी को छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को उपनिरीक्षक नीरज कुमार अपने अधीनस्थों के साथ गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर दो जनवरी को एक गांव में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को औरंगाबाद जाने वाले कच्चे रास्ते से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम विकास उर्फ शंभू (25) निवासी सीहोर बताया है। पुलिस ने बताया कि दो जनवरी को आरोपी ने बिस्कुट खिलाने के बहाने छह वर्षीय बच्ची को ले गया और वहां हैवानियत की। वहां गला दबाकर मारने की कोशिश की लेकिन किसी के आने की आशंका में उसे छोड़कर भाग गया। संवाद