फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉन्वेंट स्कूल में हंगामा: छात्रों की कलाई से राखियां खुलवाने पर भड़के हिंदूवादी संगठन, जमकर की नारेबाजी

Wed, 30 Aug 2023 12:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

स्कूल में हाईस्कूल की छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी थी। इसके बाद कक्षा में पहुंची शिक्षिका ने विद्यार्थियों की कलाई पर बंधी राखियां खुलवा दीं। इसकी जानकारी होने पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्कूल में जाकर हंगामा किया। 
विज्ञापन
स्कूल में नारेबाजी करते हिंदूवादी संगठन के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आंवला में भमोरा रोड पर संग्रामपुर गांव स्थित होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल में मंगलवार को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सोमवार को यहां के स्टाफ ने छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन मनाने से मना किया था और उनकी कलाई पर बंधी राखियों को खुलवा दिया था। जानकारी मिली तो अभिभावक और संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्कूल में पहुंचकर नारेबाजी की। स्कूल प्रशासन के लिखित में माफी मांगने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं का कहना था कि सोमवार को स्कूल से घर पहुंचकर बच्चों ने अपने अभिभावकों को बताया कि भोजनावकाश में हाईस्कूल की छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी थी। इसके बाद कक्षा में पहुंची शिक्षिका ने विद्यार्थियों की कलाई पर बंधी राखियां खुलवा दीं और कुछ की राखियों को चाकू से काटकर हटाया था।

ये भी पढ़ें- 'मेरे पति ने इंसानियत की कीमत चुकाई': बस नमाज प्रकरण में बर्खास्त परिचालक की आत्महत्या पर छलका पत्नी का दर्द
विज्ञापन

 
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के मिशनरी स्कूल भारतीय त्योहारों व संस्कृति का अपमान कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त किया जाएगा। स्कूल स्टाफ का कहना था कि उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि रक्षाबंधन दो दिन बाद है, अभी न मनाएं। इस पर कार्यकर्ता भड़क गए और कहने लगे कि हमारी संस्कृति में प्रत्येक त्योहार कई दिन तक मनाया जाता है। बाद में कॉलेज प्रधानाचार्य की गैरमौजूदगी में उपप्रधानाचार्य सोफी मारिया ने लिखित में माफी मांगी, तब जाकर कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें