फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: थाने के बाहर शव रखकर हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा

Thu, 09 May 2024 03:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंजपूर्वी। छात्रा की मौत के बाद 12 घंटे तक सीमा विवाद को लेकर मामला बरेली व शाहजहांपुर पुलिस के बीच फंसा रहा। रात में हिंदूवादी संगठनों ने छात्रा का शव थाने के बाहर रखकर हंगामा किया तब पुलिस मुकदमा दर्ज करने के लिए तैयार हुई। छात्रा की मां से तहरीर देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन




छात्रा लक्ष्मी की मौत के तीन घंटे बाद मीरानपुर कटरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शाहजहांपुर भेज दिया पर मुकदमा दर्ज करने के लिए तैयार नहीं हुई। शाम सात बजे पोस्टमार्टम होने के बाद छात्रा का शव लेकर परिजन फतेहगंज पूर्वी थाने पहुंचे। यहां शव थाने के बाहर गाड़ी में रखा रहा। इसी दौरान करणी सेना के जिलाध्यक्ष कुंवर दीपक ठाकुर, गोरक्षा संघ के विनोद राठौर, राष्ट्रीय हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष सत्यप्रिय शर्मा आदि लोग थाने पहुंचे। यहां जमकर नारेबाजी की।
हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों का कहना था कि छात्रा की हत्या की गई है। हंगामा बढ़ता देख सीओ फरीदपुर गौरव सिंह भी आ गए। बातचीत के बाद रात 10 बजे पुलिस फतेहगंज पूर्वी थाने में छात्रा की हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद छात्रा की मां की तरफ से हत्या की तहरीर दी गई।
विज्ञापन




फरियाद ने छात्रा के परिवार वालों पर भी किया चाकू से हमला



मीरानपुर कटरा। छात्रा छात्र की मां ने बताया कि जब आरोपी फरियाद को पकड़ने का प्रयास किया गया तो उसने उनपर भी चाकू से हमला कर दिया। कटरा रेलवे स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद हनीफ ने बताया कि अप लाइन पर बनारस से बठिंडा जा रही समर स्पेशल ट्रेन के लोको पायलट ने लड़की के कटने की जानकारी दी थी। तब अप लाइन पर आने वाली चंपारण एक्सप्रेस को मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन पर रोका गया। रात 11:40 बजे ट्रेनों का संचालन शुरू कराया गया। इसके बाद फतेहगंज पूर्वी पुलिस मौके पर पहुंची और इलाका मीरानपुर कटरा पुलिस का बताया। तीन घंटे तक सीमा विवाद के चलते शव पड़ा रहा। करीब दो बजे कटरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शाहजहांपुर भेजा।
विज्ञापन




वर्जन
छात्रा की मां से तहरीर देने के लिए कहा गया है। जो भी तहरीर मिलेगी, उसके मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। - गौरव सिंह, सीओ फरीदपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें