फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शोहदों की दहशत से घुट-घुट कर जी रहा था परिवार

Thu, 09 May 2024 03:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। दो बहनों के आत्महत्या करने की घटना के बाद पूरा गांव हतप्रभ है। परिजन कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। वे गमजदा हैं, मुंह से बोल नहीं निकल रहे। पूछने पर बस इतना ही बोले- क्या बताएं कि कैसे घुट-घुट कर जी रहे थे हम। समाज में इज्जत बचाने की खातिर थाने में शिकायत नहीं की। इधर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की भाभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना के बाद आईजी डा. राकेश सिंह व अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। फर्श पर मिली डिब्बी को पुलिस ने आयुर्वेदिक दवा बताया। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। माना जा रहा है कि इससे पुलिस को अहम सुराग हाथ लगेंगे। फील्ड यूनिट ने भी मौके से अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी भी पीड़ित परिवार का दूर का रिश्तेदार है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
आत्महत्या करने वाली दोनों बहनों के अलावा तीन बहनों की शादियां हो चुकी हैं। घटना के समय दोनों भाई व माता-पिता खेत पर गए थे। शाम को घर लौटने पर उन्हें घटना का पता चला। पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी अक्सर अश्लील हरकतें करता था। उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। धमकियां देने लगा। इधर, पुलिस की मानें तो आरोपी की लोकेशन दिल्ली में आ रही है। पुलिस उसकी कॉल डिटेल निकलवा रही है। दोनों बहनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-

दो सगी बहनों के फंदे पर लटकने की सूचना मिली है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। - मुकेश कुमार मिश्रा, एसपी नाॅर्थ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें