फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: कांवड़ियों पर लाठीचार्ज की घटना के बाद सदर कोतवाल हिमांशु निगम को बारादरी थाने की कमान

Tue, 01 Aug 2023 01:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

हिमांशु को हाल ही में शासन स्तर से उस वक्त सम्मानित किया गया, जब बरेली कोतवाली को विभिन्न मानकों पर देश के टॉप टेन थानों में शुमार कर यूपी का नंबर वन थाना घोषित किया गया था। लाठीचार्ज की घटना के बाद हिमांशु को बारादरी थाने की कमान सौंपी गई है। 
विज्ञापन
बारादरी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान एक सप्ताह में दो बार बवाल होने से पुलिस प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। बारादरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से संवेदनशील थाने का प्रभारी बनाने को मंथन किया जा रहा था। नए एसएसपी के साथ अधिकारियों ने बैठक करके राय मशविरा किया। इसके बाद काफी समय से कोतवाली का प्रभार देख रहे हिमांशु निगम को बारादरी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


हिमांशु को हाल ही में शासन स्तर से उस वक्त सम्मानित किया गया, जब बरेली कोतवाली को विभिन्न मानकों पर देश के टॉप टेन थानों में शुमार कर यूपी का नंबर वन थाना घोषित किया गया। इसके अलावा आईजीआरएस प्रभारी धर्मेंद्र सिंह को सदर कोतवाल बनाया गया है, वह इससे पहले कैंट और सीबीगंज थाने के प्रभारी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: कांवड़ यात्रा में लाठीचार्ज के बाद बैकफुट पर पुलिस-प्रशासन... कांवड़ियों पर नहीं होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

 

विज्ञापन

यहां हुआ था विवाद 

थाना बारादरी क्षेत्र के चक महमूद में रविवार को कांवड़ यात्रा निकालने को लेकर तनाव का स्थिति पैदा हो गई थी। कांवड़िये विवादित स्थान से जत्था निकालने पर अड़े थे। कांवड़ियों की भीड़ में शामिल खुराफातियों ने तमंचे से फायर कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। लाठीचार्ज के चार घंटे बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी का तबादला कर दिया गया। उनकी जगह घुले सुशील चंद्रभान ने बरेली एसएसपी की कमान संभाली है। वहीं थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को भी निलंबित कर दिया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें