फरीदपुर। लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग पर ग्रोवर कोल्ड स्टोरेज के पास शनिवार दोपहर स्पीड ब्रेकर पर ट्रक खराब होकर फंसने से पांच घंटे जाम लगा रहा। इसी बीच पहुुंची एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। कई घंटे बाद पुलिस पहुंची ने ट्रक को हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई।
जेड़ गांव से आगे ग्रोवर कोल्ड स्टोरेज के पास एक्सीडेंट जोन में एनएचआई की ओर से बनाए गए स्पीड ब्रेकर पर शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब एक ट्रक खराब हो गया। इससे दोनों तरफ से वाहनों की कतार लग गई। काफी देर तक जाम लगा रहने के बावजूद पुलिस ने इस पर ध्यान नहीं दिया। स्थिति विकराल हुई तो शाम करीब चार बजे पुलिस पहुंची और ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल कराया। इस दौरान एक एंबुलेंस भी काफी देर तक जाम में फंसी रही।
निर्माणाधीन टोल प्लाजा के गड्ढे बने मुसीबत
रिलायंस पेट्रोलपंप के पास निर्माणाधीन टोल प्लाजा के गड्ढे अब भी वाहनों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। रोजाना ही रात में एक-दो तेज रफ्तार वाहन इन गड्ढों में फंस जाते हैं और फिर जाम की स्थिति बनती है। मगर एनएचएआई के अफसरों को इसकी कोई परवाह नहीं है।