फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-बरेली हाईवे-  अधूरे हाईवे का सर्वे करने आ रहे आरओ, जनवरी में शुरू होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बरेली-सीतापुर फोरलेन के बीच जनवरी के पहले हफ्ते में अधूरा काम शुरू कराने की तैयारी है। इसके लिए एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी (आरओ)अब्दुल वाजिद अगले हफ्ते हाईवे का निरीक्षण करने के लिए आ रहे हैं। एनएचएआई के हाल में ही कार्यभार लेने वाले पीडी अमित प्रकाश ने इस हाईवे का कांट्रेक्ट लेने वाली आगरा की राज कारपोरेशन को जल्द से जल्द हॉटमिक्स प्लांट लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बरेली से सीतापुर के बीच करीब 157 किलोमीटर हाईवे के हिस्से का काम चार साल से ठप है। इस प्रोजेक्ट का कांट्रेक्ट लेने वाली इरा इंफ्रा स्ट्रक्चर कंपनी पिछले साल इस काम को अधूरा छोड़कर भाग गई थी। अक्तूबर में एनएचएआई ने आगरा की राज कारपोरेशन को हाईवे के अधूरे काम और फ्लाईओवर बनाने के लिए करीब सात अरब का कांट्रेक्ट दिया था, लेकिन हाईवे का निर्माण अब तक नहीं शुरू हो सका है। इससे लगातार टूटते-दरकते हाईवे पर आए दिन एक्सीडेंट से मौतें हो रही हैं। कंपनी को काम जल्द शुरू करना है, लेकिन कुछ दिन पहले पीडी एनपी सिंह का तबादला को गया। उनकी जगह कार्यभार संभालने वाले अमित प्रकाश इस हाईवे का काम जल्द शुरू कराने की तैयारी में हैं। इसके लिए अगले हफ्ते लखनऊ से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल वाजिद का अगले महीने दौरा प्रस्तावित है। वह हाईवे की स्थिति देखने के साथ ही उन जगहों को भी देखेंगे, जहां पर कंपनी हॉटमिक्स प्लांट लाएगी। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि जनवरी के पहले सप्ताह में इस काम को समारोहपूर्वक शुरू कराया जाएगा।
अधूरे हाईवे का कांट्रेक्ट पहले ही दिया जा चुका है। अगले हफ्ते हाईवे के निरीक्षण के लिए एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी भी आ रहे हैं। जनवरी की शुरूआत में यह काम शुरू होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमित प्रकाश, पीडी, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें