फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी सड़कें खोल रहीं अफसरों के झूठे दावों की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लखनऊ में हुई समीक्षा बैठक में निगम अफसरों ने नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन के सामने अधिकांश सड़कें गड्ढामुक्त होने का दावा किया था। मगर शहर की जर्जर सड़कें नगर निगम के झूठे दावों की पोल खोल रही हैं। नगर निगम के निर्माण विभाग के अफसरों की लापरवाही के चलते सड़क निर्माण और मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद शहर की मुख्य सड़कें तक गड्ढा मुक्त नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन

शाहदाना से डेलापीर तक जाने वाली रोड स्टेडियम के ठीक सामने स्पीड ब्रेकर के दोनों ओर जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं और बजरी फैली होने से वाहन उस पर फिसल रहे हैं। यह सड़क बरसात से पहले की टूटी पड़ी है, लेकिन निगम अफसरों को इसे दुरुस्त कराने की फिक्र नहीं है। इसी तरह संजयनगर रोड भी जलभराव होने के चलते जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बजरी बिखरी पड़ी होने के चलते यहां वाहन फिसल रहे हैं और लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं सिकलापुर में ताज टेलर के पास सड़क बिल्कुल की खत्म हो चुकी है। पार्षद विनोद सैनी ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर सड़क दुरुस्त न होने पर 30 नवंबर से धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नई सड़कें बनाने के साथ ही मरम्मत का काम भी जारी है। इस माह के अंत तक सारी सड़काें को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।
- संजय चौहान, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें