बरेली। अयोध्या निर्णय की खुशी में वीरसावरकर नगर स्थित माधव कृपा छात्रावास में छात्रों एवं कॉलोनी के लोगों ने 251 दीप जलाकर दिवाली मनाई। इस अवसर पर कॉलोनी के लोगों ने अपने घरों में भी दीपक जलाए। भगवान श्रीराम के रावण का वध कर अयोध्या लौटने की खुशी में दीपोत्सव मनाया गया था, उसी तरह शनिवार को लोगों ने हर्षोल्लास के साथ सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए दीप जलाए। इसके बाद श्रीराम की स्तुति कर प्रसाद वितरण किया। इस दौरान महानगर प्रचारक विक्रांत, सचिन, संजय, मयंक अग्रवाल, संजीव, पुष्पेंद्र, डॉ. विमल आदि मौजूद रहे।