फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोतवाली और बारादरी इलाके में सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में बड़े पैमाने पर दोपहिया वाहनों की चोरी हो रही है। इनमें भी ज्यादातर चोरी बारादरी व कोतवाली इलाके में हो रही है। एसएसपी इन इलाकों की मैपिंग करा रहे हैं। इसकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ऑटोलिफ्टर गिरोह को पकड़ेगी।
विज्ञापन

पुलिस विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते एक साल में कोतवाली क्षेत्र से 134, बारादरी से 131, प्रेमनगर से 58, इज्जतनगर से 52 वाहन चोरी हुए। क्योलड़िया थाना क्षेत्र में सबसे कम केवल एक वाहन चोरी का मामला दर्ज किया गया। सर्किलवार बात करें तो नगर प्रथम में सर्वाधिक 216, नगर तृतीय में 183, नगर द्वितीय में 92 वाहन चोरी हुए। सबसे कम 22 वाहन चोरी की घटनाएं नवाबगंज सर्किल में हुईं। चौकी के हिसाब से देखा जाए तो साल भर में जंक्शन से 46, चौकी चौराहे से 46, रुहेलखंड से 34, मॉडल टाउन से 27, जोगी नवादा से दो, इज्जतनगर के हल्का नंबर तीन से 20, करगैना से 19 वाहन चोरी हो चुके हैं।
एसएसपी ने जो मैपिंग कराई है, उसके मुताबिक, शहर की पॉश कॉलोनियों, जंक्शन व चौकी चौराहा पुलिस चौकी क्षेत्र में सबसे अधिक वाहन चोरी हुए हैं। रुहेलखंड और मॉडल टाउन हल्के से भी वाहन चोरी की काफी घटनाएं हुई हैं। इन इलाकों में सबसे अधिक सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। ये इलाके शहर में सबसे सुरक्षित माने जाते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन


जिले भर में वाहन चोरी पर रोक लगाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। सक्रिय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। जहां ज्यादा वाहन चोरी हुए हैं, उन क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जिन सर्किल व थाना स्तर पर वाहन रिकवरी अच्छी हुई है, वहां के स्टाफ को प्रोत्साहित किया जाएगा। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें