बरेली/फरीदपुर। डेढ़ साल पहले थाना इज्जतनगर के परतापुर चौधरी गांव के एक युवक के रातों रात मालामाल होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने हवाला नेटवक को खंगालने की कोशिश की थी। तत्कालीन एसएसपी ने उसके बारे में छानबीन करने को कहा था, लेकिन अभी तक जांच पूरी ही नहीं हो पाई। उसी समय फरीदपुर के कई लोगों के फर्जी आईडी से बैंक का खाता खुलवाया थे, मामले का खुलासा होने पर उन खातों को बंद करा दिया था, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से ही नहीं लिया। पुलिस मामले को गंभीरता से लेती को बड़ा खुलासा हो सकता था।
सूत्रों के मुताबिक हवाला मामले में दिल्ली पुलिस के करीब डेढ़ वर्ष पूर्व छापा मारा था। यहां के कई लड़कों के नाम पुलिस को मिले थे। पुलिस को परतापुर चौधरी गांव के लड़के को उठा ले गया था। उसके बारे पता लगा था कि हवाला से जुड़कर उसने लाखों रुपये कमाए हैं। हाईस्कूल फेल यह युवक हवाला से जुड़ा होने की वजह से ही आगे बढ़ रहा है। गांव में उसने आलीशान कोठी बनाने के अलावा एक ईंट भट्ठा भी लगा लिया है। पुलिस उसके कई साथियों के नाम भी बताकर गई थी, लेकिन आगे कोई कार्रवाई ही नहीं हुई। सूत्र बताते है कि दिल्ली पुलिस के छापे के बाद तत्कालीन एसएसपी ने मामले में जांच कमेटी का बना दी थी, लेकिन उसकी जांच अभी तक पूरी ही नहीं हो पाई है। उन खातों को भी पुलिस ने अभी तक नहीं खंगाला है, जो हवाला से फरीदपुर का नाम जुड़ने के समय बंद हुए थे। सीओ फरीदपुर मनोज पांडेय का कहना है कि हवाला मामले की उन्हें कोई जानकारी ही नहीं है। समाचार पत्रों में ही कुछ लोगों के नाम प्रकाशित हो रहे हैं। पूरे मामले की जांच कराकर देख रहे हैं। कुछ जानकारी सामने आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।