फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के स्टेनो की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, उपचार के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
High court steno's bike rammed into a tree uncontrolled, broke during treatment - फोटो : NAWABGANJ
विज्ञापन
मऊआइमा। शनिवार की देररात हाईकोर्ट के स्टेनो बाइक से घर लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए। आनन-फानन में उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। घटना मऊआइमा इलाके की है।
विज्ञापन

थाना मऊआइमा जाम्हा गांव निवासी मुस्तकीम अहमद (36) पुत्र मोबीन अहमद इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्टेनो के पद पर कार्यरत थे। बताया जाता है कि शनिवार की देररात वह बाइक से अपने गांव के लिए आ रहे थे। जैसे ही वह बाइक से नई बाजार के समीप पहुंचे कि बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे उपचार के लिए सदर के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार की सुबह उनकी अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें