फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मस्जिद निर्माण कार्य रुकने पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। क्षेत्र के गांव बड़ेपुरा में मस्जिद निर्माण कार्य रुकने पर हाईकोर्ट ने पुलिस अधिकारियों से जवाब मांगा है। सीओ नवाबगंज और इंस्पेक्टर हाफिजगंज ने बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि हाफिजगंज के गांव बड़ेपुरा में आबादी के बीच बनी मस्जिद का विवाद काफी साल पुराना है। यहां पर 2018 में मस्जिद के जीर्णोंद्धार की अनुमति मुस्लिम पक्ष ने मांगी दी। अनुमति मिलने पर जहां मस्जिद का जीर्णोद्धार कराया गया। तब तक दूसरे पक्ष ने निर्माण कार्य पर आपत्ति लगा दी। इसके बाद से पुलिस-प्रशासन ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।
अब मुस्लिम पक्ष के लोगों ने निर्माण कराने को लेकर हाईकोर्ट में रिट दायर की। इस पर कोर्ट ने थाना पुलिस समेत आलाधिकारियों को नोटिस जारी कर पूछा कि आखिर क्यों निर्माण कार्य रोका गया है। इस पर थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह, सीओ नवाबगंज निलेश मिश्रा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों के बयान दर्ज किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें