फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हरेली अलीपुर गोशाला में इलाज से वंचित गोवंश तड़पते मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर एसडीएम ने मामले में समाधान कराने के लिए दिए निर्देश
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी। भुता ब्लॉक की गोशाला हरेली अलीपुर में दो गोवंश बीमार हालत में मिले, जिनको इलाज नहीं मिलने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा यहां कई खामियां ऊजागर हुई हैं। इससे संबंधित वीडियो वायरल हो गया है। मामले में जानकारी होने पर एसडीएम ने समाधान कराने के आदेश दिए हैं।
लोगों के अनुसार इस गोशाला में क्षमता से अधिक पशु हैं। बृहस्पतिवार को इस गोशाला के दुर्दशा का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें क्षमता से अधिक पशु दिखाई दे रहे हैं। इसमें दो पशु बीमार अवस्था में दिखाई दे रह है। इसमें से एक की आंख से खून निकल रहा है। हरेली गांव के गोरक्षक प्रयाश गंगवार ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एसडीएम मल्लिका नैन से शिकायत की है।
विज्ञापन

नहीं हुई सचिव की तैनाती, उधार लेकर मंगाया जा रहा चारा
प्रयाश गंगवार के अनुसार इस गोशाला में मिट्टी डलवाने के नाम पर रुपये के घोटाले में सचिव को जिलाधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया था। गांव के प्रधान जोगिंदर सिंह ने बताया कि जब से सचिव का निलंबन हुआ है, तब से किसी सचिव की तैनाती नहीं हुई है। केयरटेकरों का पैसा नहीं निकल पा रहा है। पशुओं के लिए चारा भी उधार लेकर खिलाया जा रहा है। इस समय गोशाला में 157 गोवंश पशु हैं, बल्कि क्षमता उससे कम की है। यहां लाइट की व्यवस्था भी नहीं है। संवाद
विज्ञापन


एसडीएम ने दिए निर्देश

डिप्टी सीवीओ फरीदपुर हीरालाल ने बताया कि एक पशु दुर्घटना में घायल है। उसका इलाज चल रहा है। दूसरा पशु बीमार है। दोनों का इलाज चल रहा है। उपजिलाधिकारी फरीदपुर मल्लिका नैन ने बताया कि मामले की जानकारी है। संबंधित अधिकारी को समाधान के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें