फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लापता शख्स को पेश करें एसएसपी... खुद भी हाजिर हों, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Wed, 03 Sep 2025 07:55 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

धर्मांतरण मामले में नामजद आरोपी महमूद बेग की पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी उनके पति को ले गए थे। तभी से वह लापता हैं। पत्नी ने एनकाउंटर की आशंका जताई है। 
 
विज्ञापन
बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में धर्म परिवर्तन के मामले में नामजद आरोपी महमूद बेग का सुराग नहीं मिल रहा है। पुलिस उसकी तलाश का दावा कर रही है, वहीं उसकी पत्नी की अर्जी पर हाईकोर्ट ने पुलिस अधिकारियों से आरोपी की गुमशुदगी के बारे में जानकारी मांगी है। हाईकोर्ट ने एसएसपी बरेली को भी आठ सितंबर को तलब किया है। महमूद बेग को भी तलाश कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। एसएसपी ने आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित करने की बात कही है।

विज्ञापन


हाल ही में एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने दो हिंदू परिवारों को मुस्लिम बनाने का खुलासा किया था। गिरोह के सरगना अब्दुल मजीद सहित चार आरोपियों को जेल भेजा गया था। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी निवासी महमूद बेग को पुलिस ने वांछित दिखाया था। विवेचना कर रही पुलिस को अन्य आरोपियों के साथ ही महमूद बेग की भी तलाश है।

यह भी पढ़ें- UP: इस जिले में तीन लाख लोगों को नहीं मिलेगा खाद्यान्न, तीन माह में केवाईसी नहीं कराई तो राशनकार्ड होगा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

महमूद की पत्नी ने दाखिल की है याचिका 
इधर, महमूद बेग की पत्नी परवीन अख्तर ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की है। आरोप लगाया है कि 20 अगस्त को सादा कपड़ों में आए पुलिसकर्मी उनके पति को ले गए थे। वह तभी से लापता हैं। उन्हें डर है कि कहीं पुलिस उनके पति का एनकाउंटर न कर दे। इस याचिका पर सुनवाई कर हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जफीर अहमद व सलिल कुमार राय ने यह आदेश दिया है। 

बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि महमूद बेग भुता थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित है। पुलिस भी उसकी तलाश कर रही है। उच्च न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। तलाश के लिए विशेष टीम गठित की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें