फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संभल में बवाल के बाद बरेली जोन में हाई अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजी पहुंचे संभल, शहर में एसपी सिटी ने फोर्स संग की गश्त
विज्ञापन

बरेली। संभल की जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर रविवार को हुए बवाल के बाद एडीजी जोन रमित शर्मा मौके पर पहुंच गए हैं। बरेली जोन में अलर्ट जारी कर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। शहर में एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर रूट मार्च किया।
एसपी सिटी मानुष पारीक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस व पीएसी के साथ शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों, बाजार, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों व अन्य संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए पहुंचे। उन्होंने लोगों से बात कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अफवाहों पर भरोसा न करें। अगर कोई अफवाह फैला रहा है या भावनाएं भड़काने की कोशिश कर रहा है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। खुफिया अमले के स्टाफ को भी जिम्मेदारी बांटी गई। इस दौरान एएसपी देवेंद्र कुमार व सीओ सिटी प्रथम पंकज श्रीवास्तव, सीओ नगर द्वितीय संदीप सिंह मौजूद रहे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें