संभल की जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर रविवार को हुए बवाल के बाद बरेली जोन के एडीजी जोन रमित शर्मा मौके पर पहुंच गए हैं। इधर, बरेली जोन में अलर्ट जारी कर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। बरेली में एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर रूट मार्च किया।
एसपी सिटी मानुष पारीक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस व पीएसी के साथ शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों, बाजार, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों व अन्य संवेदनशील स्थानों पर गश्त करते हुए पहुंचे। उन्होंने लोगों से बात कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया।
Bareilly News: एसएसपी ने 40 से अधिक दरोगाओं का किया तबादला, दो इंस्पेक्टर समेत तीन लाइनहाजिर
उन्होंने कहा कि अफवाहों पर भरोसा न करें। अगर कोई अफवाह फैला रहा है या भावनाएं भड़काने की कोशिश कर रहा है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। खुफिया अमले के स्टाफ को भी जिम्मेदारी बांटी गई। इस दौरान एएसपी देवेंद्र कुमार व सीओ सिटी प्रथम पंकज श्रीवास्तव, सीओ नगर द्वितीय संदीप सिंह मौजूद रहे।