बदायूं रोज पर अवैध निर्माण ढहाती जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बिना मानचित्र पास कराए बसाई जा रही थी अवैध कॉलोनी
बरेली। विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को बिना मानचित्र बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों पर जेसीबी चलवा दी। कॉलोनी में बने कुछ मकानों को तोड़ दिया गया। यहां सड़क निर्माण भी तोड़ दिया गया।
बदायूं रोड पर क्लासिक स्कूल और आजाद पेट्रोल पंप के बीच मंगलवार को बीडीए ने अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि एक कॉलोनी 20 बीघा भूमि और दूसरी 10 बीघा भूमि पर बसाई जा रही थी। इन कॉलोनियों का मानचित्र जारी नहीं हुआ था। कॉलोनाइजर को कई बार नोटिस दिया गया। नोटिस का कोई जवाब न देने पर यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान अधीक्षण अभियंता राजीव दीक्षित, सहायक अभियंता अनिल कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।