फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंवला में बढ़ रहे हेपेटाइटिस के मरीज, क्लीनिक निर्माण में फंसा पेच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बहेड़ी के बाद अब आंवला तहसील हेपेटाइटिस मरीजों के लिहाज से अतिसंवेदनशील सूची में शामिल है। यहां मरीजों की संख्या 50 से अधिक होने पर हेपेटाइटिस क्लीनिक का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। बहेड़ी समेत जिला अस्पताल में क्लीनिक होने से प्रस्ताव अटक गया है।
विज्ञापन

शासनादेश के तहत जिन क्षेत्र में 50 से अधिक हेपेटाइटिस मरीज होंगे, वहां क्लीनिक बनाया जाना चाहिए। ताकि मरीजों को वायरल लोड की जांच के लिए जिला अस्पताल तक चक्कर न लगाने पड़ें। आंवला में मरीजों की संख्या 80 तक पहुंच गई है।
कई ठीक भी हुए हैं पर अभी भी सक्रिय मरीजों की संख्या 50 से ज्यादा है। भेजे गए प्रस्ताव पर जवाब मिला कि नियमानुसार मंडल स्तर पर एक मुख्यालय में सेंटर और दूसरा अति प्रभावित क्षेत्र में क्लीनिक खुल सकता है। जो पहले ही स्थापित है, ऐसी स्थिति में अब एक और क्लीनिक संचालन पर पेच फंस गया है।
विज्ञापन

विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार जनवरी से जून तक जिले में 359 मरीज हेपेटाइटिस सी की चपेट में मिले। पूर्व में इसकी चपेट में रहे 352 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसी अवधि में हेपेटाइटिस बी की चपेट में बिथरी चैनपुर में 10, रामनगर में 14 और नवाबगंज में आठ मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें