फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक और युवक की जान ले चुका है सनकी, थाने में किया कबूल

Tue, 28 Jul 2026 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। धौराटांडा में किराना व्यापारी सियाराम की हत्या करने वाला अरमान थाने से लेकर खुलासा होने तक बहकी-बहकी बातें कर रहा था। उसने साल भर पहले इसी तरह एक और युवक की कार से टक्कर मारकर हत्या करने की बात कही। हालांकि पुलिस उसकी बातों पर अब भी यकीन नहीं कर रही। जिन्न की बातों को भी नशा व मानसिक रोग से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

19 साल का मोहम्मद अरमान कस्बे में नशेड़ी और सनकी के तौर पर चर्चित है, लेकिन वह इस तरह बिना किसी मतलब के हत्या को अंजाम देगा, इसकी भनक किसी को नहीं थी। लोग उसकी गिरफ्तारी और खुलासे को लेकर हैरत में हैं। सूत्र बताते हैं कि अरमान ने थाने में पूछताछ के दौरान खुद ही स्वीकार किया कि साल भर पहले धौरा निवासी सोहराब की हत्या उसने इसी तरह कार से टक्कर मारकर की थी। बताया जा रहा है कि उस समय सोहराब के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर अरमान की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने इसे एक्सीडेंट का मामला मानकर उसी तरह की तहरीर देने को कहा। बाद में मामला रफादफा हो गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें