फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः रुहेलखंड विवि में सौ मीटर और 400 मीटर दौड़ में हेमंत लाल प्रथम

विज्ञापन
प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विवि के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय मेें बुधवार को स्थापना दिवस समारोह शुरू हो गया। पहले दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर और गैर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 100 मीटर दौड़ में 50 वर्ष से कम आयु वर्ग में तृतीय श्रेणी के हेमंत लाल शाह प्रथम रहे, जबकि तृतीय श्रेणी के ही संजीव कुमार द्वितीय रहे। वहीं शिक्षक अजय यादव तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में तृतीय श्रेणी के राजमणि यादव प्रथम व जगत देव द्वितीय रहे, जबकि चतुर्थ श्रेणी के अवतार सिंह नेगी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

चार सौ मीटर दौड़ में हेमंत लाल शाह (तृतीय श्रेणी) प्रथम, राजमणि यादव (तृतीय श्रेणी) द्वितीय और आदित्य प्रकाश (शिक्षक) तृतीय स्थान पर रहे। रस्साकसी में शिक्षक वर्ग की टीम विजयी रही, जबकि तृतीय श्रेणी की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
वहीं बैडमिंटन पुरुष वर्ग में शिक्षक संघ की टीम प्रथम रही। इसमें बृजेश त्रिपाठी, प्रो. जेएन मौर्य, पंकज राय व बीआर अंबेडकर विजयी रहे।
इस दौरान हुईं महिला प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर आने वाली विजेता टीम मेें (शिक्षक) प्रो. नलिनी श्रीवास्तव व डॉ. ईरम नाईम रहीं, जबकि उपविजेता टीम में (तृतीय श्रेणी) डॉ. ताप्ति खरे, कु. वसुंधरा, डॉ. अंजू सिंह रहीं। इसी तरह तृतीय स्थान पर चतुर्थ श्रेणी की श्रीमती सुनीता देवी, चुन्नी देवी, आशा देवी और गंगा देवी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें