फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी आज बरेली में: शहर में प्रवेश नहीं करेंगे भारी वाहन, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, डायवर्जन लागू

Tue, 01 Apr 2025 07:14 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को शहर में रहेंगे। इसके लिए सघन सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा गया है। शहर के प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन लागू किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली में रहेंगे। इसके मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। एसपी यातायात ने शहर के कई प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन लागू कर बैरिकेडिंग करवा दी है। कई मार्गों पर मंगलवार सुबह छह बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। 
विज्ञापन


ये रहेगी व्यवस्था
- परसाखेड़ा रोड नंबर एक से कोई भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। थाना प्रभारी सीबीगंज को यहां पुलिस बल की तैनाती का निर्देश दिया गया है।
- विलवा पुल/लालपुर कट/विलय धाम से कोई भारी वाहन शहर की तरफ नहीं आएगा। यहां थाना प्रभारी इज्जतनगर के साथ पुलिस बल की ड्यूटी रहेगी।
- नवदिया झादा से कोई भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। थाना प्रभारी बिथरी चैनपुर व पुलिस बल की ड्यूटी रहेगी।
- ट्रांसपोर्टनगर/इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से कोई भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। थाना प्रभारी कैंट को यहां पर्याप्त पुलिस बल लगाने का निर्देश दिया गया है।
- रामगंगा तिराहे से कोई भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। थाना प्रभारी सुभाषनगर की टीम यहां तैनात की गई है।
- बुखारा मोड़ से कोई भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। थाना प्रभारी कैंट की टीम यहां तैनात की गई है।
- दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसों को झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास, नवदिया झादा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज व देवचरा से भमोरा होते हुए बदायूं की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- नैनीताल की तरफ से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें भी इसी मार्ग से बदायूं जा सकेंगी।
- पीलीभीत की तरफ से आने वाले भारी वाहन जहानाबाद कट से वाया जहानाबाद, सितारगंज, किच्छा, बहेड़ी, विलवा पुल से बड़ा बाइपास, फरीदपुर, दातागंज होते हुए बदायूं की ओर आ-जा सकेंगे।
- पीलीभीत से बरेली आने वाले वाहन जहानाबाद, सितारगंज, किच्छा, बहेड़ी, विलवा पुल, नैनीताल रोड होते हुए आ सकेंगे व इसी मार्ग से जा सकेंगे।
- दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें बड़ा बाइपास से झुमका, बिलवा, विलय धाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर लखनऊ की ओर जा सकेंगी।
- लखनऊ की तरफ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा होते हुए बड़ा बाइपास से जा सकेंगे।
- बदायूं की तरफ से आने वाले भारी वाहन भमोरा, देवचरा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी, इन्वर्टिस विवि से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे। दिल्ली जाने वाले वाहन बड़ा बाइपास से गुजरेंगे।
- बदायूं व लखनऊ की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें इन्वर्टिस से सेटेलाइट बस स्टैंड तक आ सकेंगी।
- श्यामगंज चौराहा, ईंट पजाया, बियावानी कोठी, बिजली उपकेंद्र तिराहा, अक्षर विहार तिराहा, सर्किट हाउस चौराहा, चौकी चौराहा, कचहरी तिराहा, चौपुला चौराहा, सिटी सब्जी मंडी, पटेल चौक, कोहाड़ापीर, कोतवाली गेट, नावल्टी, सिकलापुर चौराहा से कोई ऑटो ई-रिक्शा/मैक्स, ठेला इत्यादि कार्यक्रम स्थल बरेली काॅलेज की तरफ नहीं जा सकेंगे। सभी वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करेंगे।

मंगलवार को वीआईपी कार्यक्रम की वजह से कुछ रास्तों पर डायवर्जन लागू किया गया है। सभी नगरवासियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।- अकमल खान, एसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें