बारिश से बचने के लिए राहगीर सुरक्षित स्थान तलाशते रहे। तमाम लोग दुकान और पेड़ समेत फ्लाईओवर के नीचे ठहरे हुए थे। नमी बढ़ने से हवा ठंड का अहसास कराती रही। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 85 फीसदी रहा। सोमवार को सुबह चार बजे से छह बजे तक बारिश हो गई।
जरा सी अनदेखी पड़ सकती है भारी
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई के मुताबिक बीते दिनों तेज धूप और अब बारिश होने से तापमान स्थिर नहीं हो रहा। तापमान के उतार-चढ़ाव से रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होने की आशंका होती है। बच्चे और बुजुर्गों को हवा में ठंड होने तक फुल आस्तीन के कपड़े पहनने, बारिश में भीगने से बचने, भीग जाने पर जल्द कपड़े बदलने, पौष्टिक और ताजा आहार सेवन करने का सुझाव दिया है।