फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धूप से बढ़ी तपिश, तीन दिन साफ रहेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारिश से तरबतर शहरवासी अब मौसम का मिजाज बदलने से तेज धूप सहने को विवश हैं। तापमान सामान्य स्तर पर होने के बावजूद उष्णीय विकिरण से दो से तीन डिग्री ज्यादा गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने तीन दिन मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

रविवार की रातभर हल्की तेज बारिश का दौर रहा। करीब छह मिमी बारिश के बाद बादल छंटे और आसमान साफ हो गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार की सुबह धूप के साथ हुई। दिनभर तेज धूप रही। बीच-बीच में हल्के बादल मंडराए और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। अधिकतम पारा सामान्य स्तर पर 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम को तपिश से हल्की राहत रही। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पूर्वोत्तर की ओर बढ़ रहा है। जिससे दो-तीन दिन मौसम साफ रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन


मौसम इनपुट
33.3
26.1
धूप निकलेगी। तेज हवा चलेगी। हल्के बादल छाएंगे।
सुबह 5:44
शाम 6:47
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें