फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की बच्ची को स्वाइन फ्लू

Sun, 08 Mar 2015 02:03 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में आठ साल की एक बच्ची में स्वाइन फ्लू पाया गया है। शनिवार को पीजीआई लखनऊ से आई रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। जिला अस्पताल की सर्विलांस सेल ने बच्ची को निगरानी में ले लिया है। इस बीच आईवीआरआई के एक शोध छात्र का सैंपल भी टेस्ट के लिए पीजीआई भेजा गया है।
विज्ञापन

अब तक शहर में स्वाइन फ्लू के 23 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें तीन की मौत हो चुकी है और बाकी का इलाज चल रहा है जबकि 64 के सैंपल की टेस्ट रिपोर्ट आनी बाकी है। स्वाइन फ्लू से ग्रसित आठ साल की बच्ची स्टेडियम रोड पर रहती है। जिला अस्पताल में उसका सैंपल पिछले सप्ताह भरा गया था तब से जांच रिपोर्ट का इंतजार था। आईवीआरआई के शोध छात्र ने शनिवार को जिला अस्पताल में आकर टेस्ट कराया। इसके बाद रिपोर्ट पीजीआई को भेजी गई। जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के सर्विलांस प्रभारी डॉ. मीसम अब्बास ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मरीजों का इलाज चल रहा है और उनमें सुधार भी देखने को मिल रहा है। कई मरीज पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें