फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार और आए स्वाइन फ्लू की चपेट में

Thu, 05 Mar 2015 01:53 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के लगातार नए केस सामने आ रहे हैं। बुधवार को चार और मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इनमें से एक का जिला अस्पताल और दूसरे का निजी मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मौसम में नमी आने के बाद सक्रिय हुआ स्वाइन फ्लू का वायरस अभी भी पूरे जोर पर है। मंगलवार को चार सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक महानगर कालोनी में रहने वाले रिटायर्ड आडीटर की पत्नी और दूसरा शाहजहांपुर का एक व्यक्ति है। दोनों की उम्र पचास वर्ष के करीब है। पुष्टि के बाद महिला को तो उनके घरवाले बुधवार सुबह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां स्वाइन फ्लू वार्ड में उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। चूंकि महिला को सर्दी जुकाम होने के बाद से उनके पति उनकी देखभाल कर रहे थे इसलिए एहतियात के तौर पर उनका सैंपल भी जांच के लिए प्रिजर्व कर लिया गया है। शाहजहांपुर का मरीज पहले से निजी मेडिकल कालेज में भर्ती है। सीएमओ डॉ. विजय यादव ने बताया कि इन्हें मिलाकर जिले में कुल 21 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। कुल 80 सैंपल भेजे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी सात सैंपल भेजे गए हैं। बुधवार देर रात दो और मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इनमें एक आईवीआरआई का शोध छात्र और दूसरा बहेड़ी क्षेत्र के लेखपाल का बेटा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें