अमर उजाला फाउंडेशन का स्वास्थ्य मेला शनिवार को फरीदपुर के रजऊ परसपुर गांव में लगेगा। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों का चेकअप करेगी। ब्लड टेस्ट और दवा वितरण मुफ्त होगा। कैंप सुबह दस बजे से शुरू होकर दोपहर बाद तक चलेगा।
पिछले वर्ष रजऊ परसपुर में संक्रामक बीमारियां फैली थीं। अमर उजाला फाउंडेशन ग्रामीणों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। इसी के तहत बीते 17 नवंबर, 2014 को रजऊ परसपुर में फ्री हेल्थ कैंप लगाया गया था, जिसका लोगों को फायदा मिला। 31 जनवरी को यहां दोबारा कैंप लगाने का निर्णय लिया गया है। अमर उजाला फाउंडेशन टीम सुबह नौ बजे गांव पहुंचकर मरीजों का रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी। चिकित्सक रजिस्ट्रेशन कराने वाले ग्रामीणों का चेकअप करेंगे। डॉक्टरों की सलाह पर ब्लड टेस्ट किए जाएंगे। इसमें स्वास्थ्य महकमा और ग्राम प्रधान का सहयोग लिया जाएगा।
इसके अलावा एक फरवरी को क्यारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गांव मंझा और दो फरवरी को भमोरा इलाके के मिलक मझारा गांव में भी फ्री हेल्थ कैंप लगेंगे। इन गांवों में संबंधित प्रधान के घर मरीजों का रजिस्ट्रेशन जारी है।