फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की उमड़ी भीड़, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नंबर को लेकर धक्का-मुक्की, सूचना पर पहुंची पुलिस ने लगवाई लाइन
विज्ञापन

सर्दी के चलते सांस रोगियों की संख्या में हुआ इजाफा
बरेली। सर्दी के चलते जिला अस्पताल में इस समय सांस रोगियों की काफी लंबी लाइन लग रही है। एक ही डॉक्टर होने के चलते आए दिन धक्का-मुक्की के मामले सामने आते हैं। शनिवार को भी नंबर को लेकर मरीजों ने धक्का मुक्की और हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने लाइन को सही कराया।
विज्ञापन

सर्दी के चलते सांस रोगियाें की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल में रोजाना करीब दो सौ मरीज पहुंच रहे हैं। इन्हें देखने वाले डॉक्टर सिर्फ एक हैं। ऐसे में मरीजों के नंबर को लेकर आए दिन लोगों के बीच हंगामा और धक्का मुक्की होती रहती है। शनिवार को भी नंबर को लेकर मरीज आपस में झगड़ गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। चौकी इंचार्ज चमन गिरी ने बताया कि हंगामे की सूचना पर वह ओपीडी में पहुंचे थे। मरीज नंबर को लेकर हंगामा कर रह रहे थे। लाइन लंबी थी। लाइन को ठीक कराकर एक होमगार्ड वहां लगा दिया था। इसके बाद कोई हंगामा नहीं हुआ। बता दें कि 31 दिसंबर को चेस्ट फिजीशियन डॉ. वीके धसमाना के रिटायर होने के बाद डॉ. एमएल शर्मा ही अकेले मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें