अच्छा काम करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजर के साथ प्रतिभागी सम्मानित
बरेली। डीएम नितीश कुमार की अध्यक्षता में 10वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम संजय गांधी कम्युनिटी हाल में हुआ। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी छात्र/छात्राएं अपना नाम वोटर सूची में अवश्य जुड़वाएं। उन्होंने कहा कि अपना मतदान जरूर करें, यह हमारा पहला कर्तव्य है।
उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में कहा कि सभी लड़कियों को लड़के के सामान ही समझना चाहिए। डीएम ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में अलग-अलग विधान सभाओं में अच्छे काम करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रमाणपत्र बांटे। इसके अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बालिकाओं को मुख्य विकास अधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पहले एडीएम सिटी महेंद्र कुमार ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।