फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी चिकित्सक की मदद को जुटाए जा रहे पैसों को लेकर डॉक्टर एसोसिएशन दो फाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक पक्ष ने गालीगलौज भी की
विज्ञापन

सीएमओ ने गुरुवार शाम मीटिंग कर मामले को कराया शांत
बरेली। एक डॉक्टर की मदद को जुटाए जा रहे पैसों के मामले के लेकर जिला अस्पताल डॉक्टर एसोसिएशन गुरुवार को दो फाड़ नजर आई। दो पदाधिकारियों की आपस में तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में सीएमओ ने मीटिंग कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

मीरगंज सीएचसी में तैनात डॉक्टर नवनीत बीते सप्ताह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। आर्थिक मदद के लिए गुरुवार को जिला अस्पताल की डॉक्टर एसोसिएशन ने बैठक कर पैसे जुटाने शुरू किए तो एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने अलग से पैसे जुटाने शुरू कर दिए। जिसका कुछ सदस्यों और पदाधिकारियों ने विरोध किया। इस पर दो पदाधिकारियों में तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक पक्ष ने गाली भी दे दी, जिसे लेकर मामला गर्मा गया। हालांकि शाम को सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल ने बैठक कर मामला शांत करा दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि किसी भी साथी में कोई मनमुटाव नहीं है। डॉ. नवनीत की मदद की जा रही है। जरूरत पड़ने पर आगे भी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें