फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी-पीएचसी में एआरवी खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कुत्ते के काटने के बाद एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने की आस में आने वाले मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है क्योंकि जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी में एआरवी खत्म हो चुकी है। डिमांड के बाद भी यूपी मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन से एआरवी नहीं भेजी गई है। इस वजह से दूरदराज के लोगों को एआरवी लगवाने के लिए जिला अस्पताल आना पड़ रहा है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को करीब दो सौ लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचकर वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 15 दिसंबर को एंटी रैबीज वैक्सीन की तीन हजार डोज का ऑर्डर दिया गया था, लेकिन अभी तक आपूर्ति नहीं हुई है। इसके चलते सीएचसी और पीएचसी में एंटी रैबीज डोज नहीं पहुंची है। सोमवार को जिला अस्पताल खुलते ही करीब दो सौ लोग एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन लग गए। इनमें फरीदपुर, बिथरी, मीरगंज, नवाबगंज, बहेड़ी, भोजीपुरा, भुता और शेरगढ़ तक के लोग शामिल थे। वैक्सीन लगवाने आए लोगों को का कहना था कि बीते पंद्रह दिनों से सीएचसी-पीएचसी पर एआरवी नहीं है। सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल ने बताया कि डिमांड भेजी गई है, लेकिन अभी तक यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन से एआरवी मिली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें